अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- देवरिया बाजार। राजकीय महाविद्यालय आलापुर के राष्ट्रीय सेवायोजना का विशेष शिविर कटघर दलित बस्ती में आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जितेन्द्र बहादुर सिंह ने तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौशल किशोर ने की। मुख्य अतिथि डॉ पूनम राय ने शिविरार्थी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रासेयो के जरिए शिविरार्थी छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ सेवा, समर्पण व सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने की सीख मिलती है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। शिविर में पंचायत भवन व आसपास साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर छात्र आनंद ने छात्रों को लक्ष्य के संकल्प गीत का वाचन कराया। दहेज प्रथा पर लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ रीता सिंह, डॉ दिलीप स...