चंदौली, सितम्बर 29 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के इन्द्रपुरवां गांव की दलित बस्ती में करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति चार दिनों से बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने के बाद बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सोमवार को जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में महिलाओं ने चकिया विद्युत विभाग के एसडीओ से नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में इन्द्रपुरवा गांव की दलित बस्ती को अंबेडकर ग्राम घोषित कर विद्युतीकरण कराया गया था। उस समय ग्रामीणों को बताया गया था कि उनके घरों में बिजली कनेक्शन भी हो गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन अब विद्युत विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि किसी भी ग्रामीण का कने...