समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- ताजपुर। ताजपुर प्रखंड के फतेहपुरबाला वार्ड तीन दलित बस्ती में पानी के लिए हाहाकार मची है। काफी दिनों से नल जल योजना से पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। शनिवार को भी महिलाएं और बच्चे पानी के लिए नल पर कतार में खड़े रहे, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण खाली बर्तन लेकर घर लौट गए। मोहल्ले की महेश्वरी देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, रीना देवी, दुखनी देवी, रेखा देवी, दिनेश सदा, अजनसिया देवी, चंद्रदेव पंडित, रेखा कुमारी, दिलीप कुमार सिंह आदि ने बताया कि महीनों से नल से पानी गायब है। मजबूरी में बगल के वार्ड से पानी लाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: रमजान अली लेन में पानी का संकट दूर हो इस कारण घर में समय पर भोजन नहीं बन पाता है। बच्चों को स्कूल भेजने में देरी हो जाती है। पानी के अभाव में नह...