गंगापार, जून 25 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा क्षेत्र की ग्राम सभा कुकुढ़ी स्थित दलित बस्ती में वर्षों से बनी पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। आजादी के बाद से ही स्वच्छ पानी के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है। बस्ती के लोगों को रोजाना दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।ग्रामीणों ने अपनी समस्या समाजसेविका अर्चना पासी के समक्ष रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वह बस्ती पहुंचीं और हालात का निरीक्षण किया। पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल कर हैंडपंप लगवाया। हैंडपंप स्थापित होने के बाद बस्ती में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने अर्चना पासी का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान आखिरकार हो गया। स्थानीय लोगों का ...