बदायूं, अगस्त 31 -- मुजरिया। क्षेत्र के गांव चतुरी नगला में दलित बस्ती की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी बिजली की केबल काट देते हैं, जिससे पूरी बस्ती की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। मामले को लेकर दलित बस्ती के समस्त लोगों ने थाना मुजरिया में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन काटने के बाद नंगे तारों को खेतों और आने-जाने वाले रास्तों में खुला छोड़ दिया जाता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीणों के साथ पशुओं का भी आवागमन रहता है। ऐसे में खुले तारों से किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।शिकायत में बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक जो स्वयं को मीटर रीडर बताता है, उसक...