मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। दलित प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एससी एसटी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविंद्र राम के नेतृत्व वाली विशेष छापेमारी टीम ने बीती रात राजनगर थाना क्षेत्र के मेरन राजपुतानी टोल के राम कलेवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। महीनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को राम कलेवर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पूर्व एससी एसटी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविंद्र राम के नेतृत्व वाली छापेमारी टीम ने खजौली थाना के पंडा लक्ष्मीपुर गांव के पवन मिश्र को गिरफ्तार किया था। उसपर दलित को मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप था। घटना को लेकर 27 दिसंबर 2024 को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।‌ वह लंबे समय से फरार चल ...