अमरोहा, मार्च 29 -- गजरौला, संवाददाता। मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव रहमापुर माफी में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष लीगल सेल योगेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस बहुजन जनसभा में शामिल होने के लिए दूरदराज से भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। विनय रतन सिंह ने दलित पिछड़ों और मुसलमान के हक अधिकारों पर जोर दिया। संचालन शेर सिंह बौद्ध ने किया। जिलाध्यक्ष अजब सिंह एडवोकेट, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, मंडल संयोजक भीम आर्मी पिंटू प्रधान, प्रदेश महासचिव विकास बाबू, प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राना, राजपाल कश्यप, विकेश कुमार, प्रशांत फोदापुरिया आदि पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...