मथुरा, दिसम्बर 31 -- डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने थाना नौहझील के गांव उदयागढ़ी में 25 दिसंबर को दलित परिवार के साथ हुई गंभीर घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कार्रवाई की मांग करने वालों में मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं भीम आर्मी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सागर एड.,संजना, सुमन, पुष्पा, गीता, कांति देवी, रचना, भावना, विकास, रामेश्वर, होरीलाल, मोहरपाल, रघुवीर, किशन लाल, नेपाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...