दलित परिवार पर मनबढ़ों का हमला, दो महिलाएं घायल
जौनपुर, अप्रैल 6 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में एक दलित परिवार पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया गया। दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया। डेढ़ दर्जन की संख्या में आए दबंगों ने मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। रिहायशी मड़हा क्षतिग्रस्त कर दिया। भैंस-गाय को खूंटे से छोड़कर खदेड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जाता है कि रविवार को लोहता गांव में जियालाल गौतम की 43 वर्षीय पत्नी आशा देवी घर में कामकाज निपटा रही थी। उसी दौरान डेढ़ दर्जन की संख्या में मनबढ़ लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस गए। घर परिसर में बंधे मवेशियों को खूंटे से छोड़कर भगा दिए। इसके बाद आशा देवी और उनकी जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.