बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती। दलित युवक को मारने-पीटने, दर्ज मुकदमा उठा लेने का दबाव बनाने व जानमाल की धमकी देने के मामले में चौधरी बृजेश पटेल, कमलेश सचान ने सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दिया कि यदि दबंगों के दबाव में न्याय न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। परसा बोधी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को उसका भतीजा मंगेश्वर नगहरा चौराहा स्थित दवा लेने गया था। तीन लोगों ने उसे मारकर घायल कर दिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जिससे हमलावर नाराज हो गए। उन्होंने दबाव बनाया गया, जब वह लोग नहीं माने तो मंगेश्वर व अन्य के खिलाफी विपक्षियों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...