अलीगढ़, मार्च 2 -- बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र के ग्राम अरनी में शनिवार को दीवार के पास से मिट्टी हटाने और पानी छोड़ने का विरोध करने पर एक दलित परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम अरनी निवासी मंगल सिंह पुत्र खचेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर पर पुत्रवधू संगीता के साथ मौजूद थे। आरोप है कि गांव के ही श्रीकृष्ण, लोकेन्द्र और रोदास ने उनके घर की दीवार के किनारे से फावड़े से मिट्टी गिरानी शुरू कर दी और वहां पानी छोड़ दिया। जब मंगल सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें और उनकी पुत्रवधू को जातिसूचक अपशब्द कहे और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आए परिजनों व ग्रामीणों...