नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- केरल के कन्नूर डेंटल कॉलेज में दलित छात्र की मौत को लेकर सियासत गर्म हो गई है। मृतक छात्र नितिन राज आरएल के परिवार ने आरोप लगाया है कि नितिन की जाति, रंग और माता-पिता के दिहाड़ी मजदूर होने की वजह से उसे प्रताड़ित किया जाता था और अकसर अपमानित किया जाता था। नितिन तिरुवनंतपुरम के ही उझामलक्कल गांव का रहने वाला था और कन्नूर जिले के अंजराकंडी में कन्नूर डेंटल कॉलेज में बीडीएस का छात्र था। कॉलेज परिसर में ही बिल्डिंग से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। नितिन ने बीते वर्ष ही कॉलेज में ऐडमिशन लिया था।कांग्रेस बोली- एसआईटी करे जांच कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सदस्य के.सी. वेणुगोपाल ने केरल सरकार से कन्नूर डेंटल कॉलेज के पहले साल के बीडीएस छात्र आर.एल. नितिन राज की मौत की पूरी जांच शुरू करने और उसे एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौं...