अमरोहा, जून 10 -- रहरा, संवाददाता। दलित छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर गैर संप्रदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना से लोगों में बेहद गुस्सा है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कई संगठनों ने थाना घेर लिया। यहाँ मौजूद सीओ से जमकर नोकझोंक हुई। गुस्साए लोगों ने बाद में बुरावली बिजलीघर के सामने अलीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। विरोध-प्रदर्शन व हंगामे के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। यह भी पढ़ें- छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तारघटना का विवरण भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकेश कुमार, आसपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, बंटी भारती, मोनू सागर, जोगिंद्र सिंह, राजू खेवान, विपिन कुमार समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता घटना के विरोध में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थाने पर एकत्र हो गए और आर...