अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर, संवाददाता। दूसरी कक्षा की दलित छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 72 घंटे के भीतर पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन, पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- दलित छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 72 घंटे के भीतर पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्रघटनाक्रम सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही रहरा थाना के गांव निवासी आठ वर्षीया बालिका को गैर संप्रदाय का युवक बहला-फुसलाकर अपने संग बैलगाड़ी पर बैठाकर खेत पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ी तो आरोपी भाग निकला। लहूलुहान हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नाजु...