चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम दलित छात्रा के खुदकुशी के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि चार मार्च को पानी भरने जाने के दौरान तीन युवक उसकी बेटी को जबरन खेत पर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। थाने में सूचना देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते बेटी ने खुदकुशी कर ली है। हालांकि एसपी कह रहे हैं कि मृतका की मां ने होली में बेटी को गांव के तीन लड़कों द्वारा जबरन रंग लगाने की तहरीर पुलिस को दी थी। इसमें स्पष्ट कहा था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीया छात्रा ने मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उस समय परिवार के सदस्य खेत पर थे। शाम को पहुंचने पर उसे फंदे पर लटका पाया था। मौ...