उन्नाव, जुलाई 17 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में दलित को मंदिर में पूजा करने से रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दलित परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं बल्कि लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बीचपरी गांव निवासी अमरपाल रावत ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 जुलाई की शाम गांव में खाटूश्याम भगवान की पूजा-आरती चल रही थी। इसी दौरान गांव के ब्रजेश सिंह और श्रीकृष्ण सिंह वहां पहुंचे और मुझे जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि अगर मंदिर में पूजा-आरती करोगे तो जान से मार देंगे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर ल...