हरदोई, अप्रैल 4 -- सांडी। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में आवेदन के बाद ब्लॉक पर पात्रता की जांच की मांग करते पहुंचे दलित ने तत्कालीन बीडीओ समेत वर्तमान एडीओ पंचायत और दो सचिवों पर जातिसूचक अपशब्द कर भगा देने, आवास नहीं देने के आरोप लगाए। इसके परिवाद को संज्ञान में लेते हुए विशेष एससीएसटी कोर्ट ने समन भेजकर आरोपितों को तलब किया है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरनई-चतरखा निवासी रामेश्वरी पत्नी रामविलास ने 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था पर उसको आवास नहीं मिला। आरोप है कि कच्ची कोठरी होने से वह कई बार बीडीओ समेत जिम्मेदारों से ब्लाक पहुंचकर मौके पर जांच कर उसे आवास दिलाए जाने की मांग की गई। उनकी ओर से जातिसूचक अपशब्द कहते हुए भगा दिया गया। नतीजन रामेश्वरी की ओर से एडीजे द्वितीय स्पेशल जज एससी एसटी कोर्ट की कोर्ट में उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.