हमीरपुर, सितम्बर 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के पटकाना मुहाल निवासी दो युवकों ने दलित युवक से मारपीट की थी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) रनवीर सिंह की अदालत ने दोनों आरोपियों को चार वर्ष का कठोर कारावास व 18 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी) विजय सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली के मुहल्ला पटकाना में सोनू पुत्र बालराम के साथ पड़ोसी निजाम पुत्र अब्दुल कलाम व बंटी पुत्र इमामबक्स ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की थी। पीड़ित के पिता ने कोर्ट के जरिए 16 जुलाई 2008 को मुकदमा दर्ज कराया था।विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) रनवीर सिंह की अदालत नेमुकदमें की सुनवाई करते हुए निजाम व बंटी को दोषी मानते हुए चार वर्ष का कठोर कारावास व 18 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।

हिंदी हि...