अंबेडकर नगर, जून 1 -- अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। दलित के साथ मारपीट करने के तीनों आरोपितों को विशेष सत्र परीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट पवन कुमार शुक्ला ने दोषमुक्त कर दिया। मामला दशक भर पूर्व महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी का है। हुसैनपुर हीड़ी निवासनी दलित करमत्ता के पति राजाराम को होली के दिन आठ मार्च 2012 को पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों से जमकर मारापीटा गया था। नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के साथ ही विवेचक ने बरामदपुर जरियारी निवासी रामजनम वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा, जनार्दन वर्मा पुत्र राम फलोद वर्मा एवं झिनकन वर्मा पुत्र राम अकबाल वर्मा के विरुद्ध दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। विशेष सत्र परीक्षण के दौरान अभियोजन ने गवाहों को परीक्षित कराते हुए...