हमीरपुर, मार्च 11 -- राठ। जलालपुर रोड पठानपुरा मोहल्ला निवासी बृजमोहन ने बताया कि गत 4 मार्च को दोपहर 3 बजे जलालपुर रोड तालाब के पास खड़ा था। तभी मुहाल के वीरू कुशवाहा और छोटू उर्फ छोटेलाल अनुरागी पठानपुरा गायत्री नगर आए और जाति सूचक गालियां देने लगे। जब विरोध करने पर दोनों ने एक राय होकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से वह चुटहिल हो गया है। बृजमोहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...