गंगापार, जनवरी 23 -- करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर डीहा गांव में गुरुवार देर रात एक दलित व्यक्ति के कच्चे मकान में आग लगाने और महिलाओं से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने रात करीब एक बजे कौशलेश कुमार के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद करछना पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...