लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- भानपुर, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश (28) पुत्र फिरोज निवासी मोहल्ला महावीर नगर, वार्ड नंबर चार, नगर पंचायत भीरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को भीरा नहर से कस्बा भीरा आने वाली कच्ची सड़क से गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि सोमवार की देर शाम को मामला सामने आया था। जहां सोमवार को किशोरी की मां ने तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बताया गया कि किशोरी सोमवार दोपहर पढ़ाई के लिए गई थी। यह भी पढ़ें- दलित किशोरी से दुराचार के आरोपी को भेजा जेल आरोप है कि इसी दौरान अनीश उसका पीछा करते हुए गन्ने के खेत तक पहुंच गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने प...