उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। सफीपुर थाना पुलिस ने 10 मई 2020 को क्षेत्र के ददलहा गांव निवासी दानिश पर दलित किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 28 मई 2020 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन सीओ महेंद्रपाल शर्मा ने की और आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर 22 जुलाई 2020 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमा करीब छह साल से न्यायालय में विचाराधीन था। मंगलवार को अंतिम सुनवाई एडीजे एकादश न्यायालय में पूरी हुई। न्यायाधीश ने अभियोजन विभाग से एसपीपी चंद्रिका प्रसाद वाज...