लखीमपुरखीरी, जून 3 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 साल दलित किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गैर समुदाय के दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया उसकी पुत्री सोमवार की रात 1:30 बजे करीब घर पर सो रही थी, तभी गांव के सहील, सवील और सहीम तीनों सगे भाइयों ने एक राय होकर उसका अपहरण कर लिया। सुबह होते ही लोगों ने इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले में तीनों नामित आरोपियों के खिलाफ संगीत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। निरीक्षक उमेश चौरसिया ने बताया अपहर्ता की सकुशल बरामदगी के लिए चार पुलिस टीम में लगाई गई हैं। सर्विलेंस की मदद ली जा रही है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।...