बदायूं, जनवरी 7 -- उझानी, संवाददाता। दो दिन पूर्व इलाके के एक गांव में दलित किशोरी ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। इस मामले में पिता ने गांव के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था, जिसकी वीडियो वायरल हुई है। किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ परेशान करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में छेड़छाड़ करने जैसा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। घटना इलाके के एक गांव की है, जहां रविवार को किशोरी ने घर में ही मौका पाकर, जबकि परिजन खेत पर गए हुए थे, फंदे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार संपन्न करने के बाद पिता ने गांव के ही अनमोल और अजय पुत्रगण कमलेश के खिलाफ खेत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.