अररिया, जुलाई 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसका नेतृत्व कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा की मांग को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमांचल सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे तथा अधिक से अधिक लोगों से जंतर...