दलित उत्पीड़न में महिला एसआई समेत तीन पर केस
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी। चोलापुर थाने की एसआई संध्या जायसवाल और दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर दलित उत्पीड़न केस दर्ज हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि 22 जुलाई की रात पुलिस ने विपक्षियों के साथ मिलकर दलित उत्पीड़न किया। दशनीपुर गांव निवासिनी सुशीला देवी ने चोलापुर थाने की एसआई संध्या जायसवाल और दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बताया कि 22 जुलाई की देर रात वे सभी उनके घर में बिना पूर्व सूचना के घुस गए। उन्होंने और उनके पति ने विरोध किया तो उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उनके पुत्र रोहित कुमार गौतम को जबरन पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- दलित उत्पीड़न में महिला एसआई तीन पर केस उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर थाने ले गए। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसे 24 घंटे से अधिक समय तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.