लखनऊ, जून 17 -- UP News: प्रयागराज के मेजा ट्रिपल मर्डर केस को लेकर सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में राजभर ने दावा किया कि यूपी पुलिस की जनवरी से अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार दलितों और शोषितों के खिलाफ अपराध के मामलों में सबसे अधिक आरोपी यादव और मुस्लिम समुदाय से हैं। इस दौरान उन्होंने मेजा हत्याकांड का जिक्र करते हुए सपा और उसके PDA नारे पर भी निशाना साधा। ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'प्रयागराज की इतनी निर्मम घटना सुनकर सच में दिल दहल गया। बहुत देर तक दिमाग सन्न रह गया, समझ ही नहीं आ रहा था कि कैसे खुद को संभालूं। हमारे लिए ये अपार कष्ट तो था ही, ख...