भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। अपना दल कमेरावादी पार्टी की मासिक बैठक कार्यालय इंद्रा मिल चौराहा में हुई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और महान समाज सुधारक कांशीराम ने देश की राजनीति को नई दिशा दी थी। दलितों, पिछड़ों और शोषितों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया था। कहा कि 27 से 29 मार्च तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर शीला देवी, डा. बलिराज, शिवम जायसवाल, फहद अहमद, विपुल गुप्ता, आदिल पठान, राम लखन पटेल, राजकुमार मौर्या, शेष नारायण, राजेश कुमार, अशोक पाल, सूरज पाल, सचिन पाल, महेंद्र निर्मल, अरविन्द कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.