रांची, फरवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मंत्री सह तीन बार के विधायक रहे झामुमो नेता दुलाल भुइयां रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित मिलन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू एवं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुलाल भुइयां को माला पहनाकर भाजपा में स्वागत और अभिनंदन किया। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा परिवार की नहीं विचार की पार्टी है, जिसका संकल्प अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े समाज के चेहरे पर मुस्कान लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पिछले 11 वर्षों में गांव, गरीब, किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.