बगहा, मई 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एमजेके कॉलेज द्वारा छात्र नेताओं को दलाल कहकर संबोधित करने वाले विवादित नोटिस के वापस लेने के बावजूद छात्र नेताओं का विरोध का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को छात्र नेताओं के प्रदर्शन के बाद एमजेके कॉलेज प्रशासन ने पत्र लिखकर उसे विवादित नोटिस पर खेद प्रकट किया। महाविद्यालय प्रशासन ने पत्र जारी करते हुए कहा कि छात्र नेता से संबंधित सूचना का आशय कन्या उत्थान योजना से संबंधित प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को बाहरी असामाजिक तत्वों से आगाह करना था। बावजूद इसके उक्त सूचना से किसी की भावना को यदि ठेस पहुंची है तो महाविद्यालय प्रशासन इसके लिए खेद प्रकट करता है। छात्र नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद एमजेके कॉलेज अब बैक फुट पर दिखाई दे रहा है। हालांकि इसे लेकर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में भी कहीं खुशी कहीं गम ...