सहरसा, जून 4 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। निजी अस्पताल में एक युवक की मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़ा कर दिया है। परिजनों के अनुसार 28 मई को करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहले बरियाही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कोई चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। यह भी पढ़ें- दलाल के झांसे में फंसने से गयी युवक की जानडॉक्टर देते रहे भरोसा, रेफर नहीं किया: मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती के बाद जब उन्होंने डॉक्टर से मरीज की स्थिति पूछी तो उन्हें सौ प्रतिशत ठीक होने का भरोसा दिया गया। यहां तक कि सिलीगुड़ी ले जाने की बात कहने पर भी डॉक्टर यही कहते रहे मामला गंभीर जरूर है, लेकिन मरीज ठीक हो जाएगा। इसी भरोसे में परिजन मरीज को कहीं नहीं ले गए। यह भी पढ़ें- हादसे के बाद सहरसा में अस्पतालों की सुरक्षा पर सवालचार घंटे ऑक्सीजन नहीं म...