दलाई लामा जन्मोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट: एन्जॉय एफसी और मुंडा ब्रदर्स के बीच होगा फाइनल
देहरादून, जुलाई 6 -- देहरादून। ढोंडूपलिंग फुटबॉल क्लब, क्लेमेंटाउन की ओर से तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय ओपन एज फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में एन्जॉय एफसी का मुकाबला मुंडा ब्रदर्स (आर्मी टीम) से होगा। पहले सेमीफाइनल में मुंडा ब्रदर्स ने रोमांचक मुकाबले में रोंग एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 11-10 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एन्जॉय एफसी ने पोंटा चोसलम एफसी को 3-1 से पराजित किया। टूर्नामेंट के चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में फीफा के नए नियम लागू किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की गति बनाए रखने के लिए रेफरियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chatra News: सिमरिया में "नशा मुक्त भारत" के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.