गया, दिसम्बर 10 -- बोधगया स्थित तिब्बत बौद्ध मठ में बुधवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मठ परिसर में लामाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होने लगी। सभी ने सामूहिक प्रार्थना कर दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व शांति की कामना की। मठ के वरिष्ठ लामाओं ने दलाई लामा की शिक्षाओं को आज के समय के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि अहिंसा, करुणा और आपसी सौहार्द ही मानवता को आगे बढ़ाने का मार्ग है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तिब्बती वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं। श्रद्धालुओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी और आस्था व्यक्त की, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। तिब्बती समुदाय ने इस दिन को अप...