अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़। 14वें दलाई लामा को 10 दिसंबर 1989 को ओस्ले, नॉर्वे में नॉर्विलजैन नोबेल समिति द्वारा द नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। दुबे का पड़ाव पर तिब्बत के लोगों ने दलाई लामा को याद करते हुए बुधवार को नोबेल पुरस्कार की वर्षगांठ मनाई। इस दौरान सुबह प्रार्थना की गई। इसके बाद दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को बिस्किट, नमकीन का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान तिब्बत एसोसिएशन से प्रधान छमचू डोरमा, सांग्याल दोरजी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...