दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। ढोंडुपलिंग फुटबॉल क्लब क्लेमनटाउन द्वारा तिब्बती समाज के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर बुधवार से तिब्बत स्कूल के फुटबॉल मैदान में राज्य स्तरीय ओपन एज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें ढोंडुपलिंग एफसी, मुंडा ब्रदर्स एफसी, गुरुंग एफसी, एमयू एफसी, एन्जॉय एफसी, प्रेरणा एफसी, दून चैलेंजर्स एफसी, कोको डेकलिंग एफसी, पांवटा चेस्लुम एफसी, रोंग एफसी, गोरखा इलेवन एफसी और नई बस्ती एफसी शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन तिब्बती कॉलोनी देहरादून के महासचिव लोपसोंग ताशी ने किया। उद्घाटन मुकाबले में मुंडा ब्रदर्स एफसी ने ढोंडुपलिंग एफसी को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में दून चैलेंजर्स एफसी ने कोको डेकलिंग एफसी को 1-0 से पराजित किया। यह भी पढ़ें- दलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.