गिरडीह, मार्च 17 -- बिरनी, प्रतिनिधि। लेबरा-दलांगी में सर्वे रास्ते से रामनवमी जुलूस ले जाने की मांग को लेकर सोमवार से भाजपा का प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखण्ड मंडल अध्यक्ष राजदेव साव एवं संचालन भरकट्टा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने किया। धरना से पूर्व सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के लोग पलौंजिया बाजारटांड़ में एकत्र हुए। वहां से पैदल मार्च निकालकर प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने कहा जिले के अधिकारी तीन वर्ष से रास्ता का विवाद नहीं सुलझा पा रहे हैं। पिछले एक वर्ष से ग्रामीणों ने महावीर झंडा को मंदिर प्रांगण में खड़ा रखा है। बाध्य होकर आज भाजपा को यह अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ रहा है। अब जबतक इस विवाद का निपटारा प्रशासन नहीं करता...