समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- पूसा। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने शनिवार को बोरोलॉग इन्स्टीच्यूट फॉर साउथ एशिया(बीसा) का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान की गतिविधियों को जाना। स्वागत बीसा प्रमुख डॉ.राज कुमार जाट, डॉ.शुभम कुमार, डॉ.पलानीसामी एवं डॉ.विजय सिंह मीणा ने किया। इस दौरान पूर्व उपराज्यपाल ने राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए पारंपरिक फसल प्रणाली एवं जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर विस्तार चर्चा की। उन्होंने दलहन व तेलहनी फसलो पर जोर देते हुए किसानो की आय बढ़ाने वाला बताया। कहा कि बेहतर वैज्ञानिक प्रबंधन से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ मृदा संतुलन बना रहता है। उन्होंने भूमि के लगातार हो रहे छोटे टुकड़े को चुनौती बताते हुए खेती में महिलाओं की भूमिका को सराहा। उन्होने जलवायु अनुकूल खेती में सब्जी फसलो की खेती के समावे...