झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी,संवाददाता। किसानों की गाढ़ी मेहनत की कमाई के लिए सरकार क्रय केन्द्र खोलती है ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। जिसके लिए सरकार खाद्यान्नों का मूल्य निर्धारण करता है। चना मटर मसूर के लिए सरकार ने 7 अप्रैल की तिथि तय की है पर अभी तक क्रय केन्द्र खोलने की तैयारी अधर में दिख रही है। जिसके कारण किसान कटाई के बाद मजबूरन आढ़तियों के पास पहुंचने लगा है। हालांकि विधायक ने भी कहा कि केन्द्र खुलेंगे और हम किसानों को पूरा लाभ दिलाकर रहेंगे। लंबी अवधि के बाद किसानों को उम्मीद थी कि इस बार समय पर क्रय केन्द्र खुल जाएंगे। उनके द्वारा खेतों में पैदा की गई फसलों में चना सरसों और मसूर का उचित दाम ले सकेंगे। लेकिन अब तक कई किसान मंडी की तरफ मुड़ चुके है। जिसमें उन्हें एमएसपी से भी कम में समझौता करना पड़ा है। जबकि एमएस...