लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार ने प्रदेश में जायद की दलहनी फसलों की खरीद अवधि को बढ़ाकर 30 जून तक करने की स्वीकृति देदी है। अभी तक 15 जून तक ही दलहन की खरीद किए जाने की व्यवस्था थी। तिथि बढ़ाए जाने से प्रदेश के हजारों किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

कृषि मंत्री की जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान विपणन वर्ष 2026-27 में 2 केंद्रीय एवं 5 राज्य स्तरीय क्रय एजेंसियों के माध्यम से 313 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर 5 जून तक 47,793 मीट्रिक टन मसूर, 4,791 मीट्रिक टन अरहर (तूर) तथा 1,214 मीट्रिक टन चना की खरीद की जा चुकी है, जिससे 14,332 किसानों को सीधे लाभ मिला है। पहले इन फसलों की खरीद 15 जून तक प्रस्तावित थी, जिसे अ...