सीवान, सितम्बर 30 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय, रघुनाथपुर के प्रशिक्षण कक्ष में खरीफ किसान गोष्ठी 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के शुरुआत में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार के द्वारा कार्य के विषय वस्तु पर चर्चा करते हुए बताया गया कि आज के गोष्ठी कार्यक्रम का विषय दलहन की खेती का क्षेत्र विस्तार एवं फसल सुरक्षा प्रबंधन है। उन्होनै दलहनी फसलों की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही उनमें लगने वाले कीट-पतंग का प्रबंधन एवं उनसे फसलों की सुरक्षा के गुण बताए।

कृषि विभाग की योजनाएँ कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए जलज सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा कृषि यंत्रीकरण, मिट्टी जांच इत्यादि क...