गढ़वा, अक्टूबर 11 -- गढ़वा। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि सह उद्यान पदाधिकारी खुश्बू पासवान उपस्थित थी। मौके पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी डॉ. चंद्र किशोर व कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान महेश चंद्र जेरई भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश को दलहनी में आत्मनिर्भर बनाने, पीएम धन्य-धान योजना के अंर्तगत आकांक्षी जिला में खेती को और अधिक बढ़ाबा देकर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही गई। उक्त अवसर पर महेश चंद्र ने बताया कि गढ़वा की जलवायु स्थिति को देखते यहां के किसानों को दलहनी और तेलहनी की खेती करनी चाहिए। दलहनी व तेलहनी की असीम संभावनाएं। उससे किसानों की आय में वृद्धि होग...