लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। इस खरीफ सीजन में अल नीनो की संभावित संकट को देखते हुए मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से वर्चुअल बैठक की, जिसमें मानसून की अनिश्चितता के बावजूद जिला स्तर पर आकस्मिक कृषि योजनाएं लागू कर खरीफ उत्पादन को सुरक्षित रखने पर विचार किया गया।

बैठक का विवरण खेती-किसानी से जुड़े विभागों के शीत्रष अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में यूपी में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दलहनी फसलों मसलन,उड़द, मूंग और अरहर के लिए कुल 11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया। सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नहरों को उनकी पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए।

जल संरक्षण योजनाएं प्रदेश में पहले से मौजूद 16 लाख प्राइवेट नलकूप...