समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- दलसिंहसराय। शहर के घाट नवादा में हार्डवेयर का व्यवसाय कर रहे एक व्यवसायी से बदमाश ने दो लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी की मांग व्यवसायी के मोबाइल नम्बर पर वाट्सएप मैसेज एवं बाद में कॉल कर की गई है। मामले को लेकर चकनवादा निवासी व्यवसायी विवेक कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मोबाइल नम्बर 7320836338 के धारक को आरोपी बनाया गया है। विवेक ने पुलिस को वाट्सएप मैसेज की कॉपी एवं कॉल रिकार्डिंग भी सौंपा है। मंगलवार को व्यवसायी को किये गए मैसेज में बदमाश ने लिखा है कि आप बहुत कमाई हो, दो लाख भेज देना आज रात में हमको चाहिये 8-9 बजे। यह भी पढ़ें- व्यापार के नाम पर कारोबारी से सवा चार करोड़ की ठगी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिये जाने के दौरान व्यवसायी के नम्बर पर कॉल कर शहर के आईबी रोड मे...