समस्तीपुर, मई 9 -- दलसिंहसराय। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति दलसिंहसराय के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 58.45 लाख के समझौता राशि पर कुल 237 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें सुलहनीय आपराधिक वाद से सम्बंधित 105, 138 एनआई एक्ट के 1, विद्युत विभाग के 17 मामलों के अलावे विभिन्न बैंकों से संबंधित कुल 114 मामलों का निष्पादन शामिल है। वादों का निष्पादन होने पर सम्बंधित पक्षकारों के बीच हर्ष का माहौल देखा गया। इससे पूर्व जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार यादव एवं न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- झंझारपुर में 374 मामलों के निष्पादन,1.42 करोड़ का हुआ सेटलमेंट समारोह को एडीजे सह समिति के अध्यक्ष, सब जज प्रथम मनीष कुमार, सब जज द्वितीय...