दलसिंहसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत में 496 वादों का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर, सितम्बर 12 -- दलसिंहसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत में 496 वादों का निष्पादन दलसिंहसराय। अनुमंडल विधिक सेवा समिति दलसिंहसराय के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के लिए गठित चार बेंचों में करीब 1.27 करोड़ की समझौता राशि पर 496 सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया। बताया गया कि व्यवहार न्यायालय के सुलहनीय आपराधिक 65 वाद, ग्राम कचहरी से संबंधित 87, विद्युत विभाग के 17, बीएसएनल के 1 एवं विभिन्न बैंकों से संबंधित 323 वादों का निस्तारण किया गया। वादों के निष्पादन होने पर सम्बंधित पक्षकारों को खुश देखा गया। प्रारंभ में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य न्यायिक, प्रशासनिक व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने की। यह भी पढ़ें- Samastipur News: राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.