समस्तीपुर, मई 14 -- दलसिंहसराय। थाने के एनएच 28 स्थित डैनी चौक के पास गुरुवार को एक फाइनेंस कर्मी एवं बाइक सवार के बीच मामूली कहासुनी के बाद पिस्तौल तान देने का मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोनेला (मकदमपुर) निवासी प्रदीप राय का पुत्र गोविन्द राय प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में वाहन खींचने का काम करता है। कार्य के सिलसिले में डैनी चौक के पास गोविंद ने एक बाइक सवार को रोककर पूछ ताछ की। इससे बाइक सवार आक्रोशित हो गया तथा दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गोविंद के आगे बढ़ते ही बाइक सवार बदमाश ने पीछा कर एसएच 88 स्थित एक होटल के पास रोक लिया तथा पिस्तौल तानते हुये उसे जान मारने की धमकी दी। इस बीच लोगों को आता देख बदमाश...