दलसिंहसराय में महिला सिपाही से मोबाइल छीनने का प्रयास, विरोध में व्यवसायी को मारी गोली
समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- दलसिंहसराय, निसं। दलसिंहसराय शहर के मालगोदाम रोड में गुरुवार को एक महिला सिपाही से मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के बीच गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे जिसका फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गोली लगने से जख्मी व्यवसायी केशव कुमार को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिये केशव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय वीआईपी कॉलोनी निवासी कास्मेटिक व्यवसायी केशव को बांह में एक गोली लगी है। वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा एवं एक जिंदा गोली बरामद की है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.