समस्तीपुर, फरवरी 5 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाने के चकनवादा वार्ड 10 में दो पक्षों के बीच हुये झड़प में जख्मी एक महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं दोनों पक्ष की चार महिलायें सहित अन्य पांच लोग भी जख्मी हैं। मृतका मो. इलताफ उर्फ बेचन की पत्नी तरुन्नुम बेगम (40) थी। परिजनों ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें दूसरे पक्ष के मो. कलाम उर्फ मुन्ना के पुत्रों को आरोपित किया गया है। बुधवार की शाम घटित झड़प के पूर्व दोनों पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी परिणति बाद में बड़ों के बीच रोड़ेबाजी एवं मारपीट के रूप में हुई। मृतका के भाई मो. जाबेद अख्तर ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद है। जिसे लेकर मो. कलाम उर्फ मुन्ना, उसका पुत्र मो. रब्बान उर्फ रिंकू, मो. साहिल, मो. साहबाज उर्फ चिंटू एवं मो. श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.