समस्तीपुर, जून 1 -- दलसिंहसराय। शहरी क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज (वार्ड संख्या 14) में रविवार रात दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली गुल रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को बिस्कोमान चौक को जाम कर दिया।बताया गया कि रात करीब 9 बजे में स्पार्किंग के बाद बिजली का तार गलकर टूट गया। जिससे कई घरों में अंधेरा पसर गया। रात भर बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि रात में बिजली विभाग को कई बार कॉल किया गया। लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगनेवाले लोगों द्वारा सड़क जाम कर देने से रोसड़ा-दलसिंहसराय-मंसूरचक मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मियों ने गले हुये तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल...